दुर्ग-भिलाई विशेष

अंडरब्रिज शुभारंभ विवाद पर नए डीआरएम निरीक्षण करने पहुंचे, जाने कब से शुरू होगा अंडरब्रिज….

दुर्ग – धमधा नाका और रायपुर नाका अंडरब्रिज के लोकार्पण को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच रायपुर रेल मंडल के नए प्रबंधक (DRM) संजीव कुमार गुरुवार को दोनों अंडरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही उन्होंने सांसद विजय बघेल के साथ दुर्ग रेस्ट हॉउस में मुलाक़ात भी की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अंडरब्रिज का काम एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर दिया जाएगा।

रायपुर रेल के नए DRM संजीव कुमार ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार निरिक्षण करने दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके लिए वह विशेष ट्रेन से दुर्ग रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंचने के बाद सबसे पहले रायपुर नाका के अंडरब्रिज पहुंचे, और वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथी ही स्थानीय लोगों से भी उन्होंने चर्चा किया।

DRM के निरिक्षण के दौरान अधिकारीयों ने बताया कि रायपुर नाका अंडरब्रिज का काम लगभग पूर्ण हो चूका है। वहीं DRM जब धमधा नाका निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां अधिकारीयों ने कहा कि केवल 4 से 5 दिनों का ही कार्य इस अंडरब्रिज में शेष बचा है। इस सप्ताह के अंदर इस अंडरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button