रायपुर
राजधानी रायपुर पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, BJP ने बताया जनजातीय अस्मिता का प्रतीक, एयरपोर्ट से लेकर सड़कों तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत l
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचीं। राष्ट्रपति चुनाव में वह अपने लिए समर्थन मांगने आई हैं। द्रौपदी मुर्मू का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद जगह-जगह सड़कों पर भी उनका स्वागत किया गया।
ओडिशा के पारंपरिक नृत्यों के अलावा यहां पंथी डांस कर रहे कलाकारों ने और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से द्रोपदी मुर्मू रानी दुर्गावती प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पहुंची । उनके रायपुर पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उन्हें जनजातीय अस्मिता का प्रतीक बताया और सभी विधायकों से उनके पक्ष में वोट करने की अपील की है।