छत्तीसगढ़जिलेवार ख़बरेंदुर्ग-भिलाई विशेष

दुर्ग जिले में गूंजी गोली की आवाज, अज्ञात हमलावर ने दो लोगों पर किया फायर, एक की बाल बाल बची जान ! पढ़े खबर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावरों ने बाइक में जा रहे तीन दोस्तों के ऊपर गोली चला दी। इसके चलते दो युवकों के पेट में गोली लगी है। तीसरा दोस्त उनकों हॉस्पिटल लेकर गया। जानिए आखिर हमलावरों ने बीच रास्ते गोलियां क्यों बरसाई।

दुर्गः छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों को गोली मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना को लेकर जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भिलाई शहर के सेक्टर-सात में ग्लोब चौक के निकट मंगलवार रात करीब 1:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों सुनील यादव (30) और आदित्य सिंह (24) को गोली मार दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों युवक एक अन्य मित्र रमनदीप सिंह के साथ बाइक पर जा रहे थे। तभी एक अन्य दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति किसी बात को लेकर उनसे बहस करने लगे।

बहस का बाद चलाई गोली –

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीखी बहस झड़प में बदल गई और एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। इस घटना में सुनील और आदित्य के पेट में चोट लगी। दोनों दोस्त लहूलुहान हो गए। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि इस घटना में एक युवक बच गया।

दोस्त लेकर पहुंचा हॉस्पिटल –

हमले में सुरक्षित बचा रमनदीप ने दोनों घायलों को मौके से अपने साथ लेकर यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्त राज्य के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर के मूल निवासी हैं। घायल में से एक युवक सुनील सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है।

पुलिस अधिाकरी ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश की जा रही है।

 

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button