खास खबरछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में आज भी बारिश के आसार, नमी हवाओं से गिरा पारा! पढ़े आगे की ख़बर

रायपुर-  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आज गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम ने करवट ले ली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बुधवार से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। वहीं समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन भी जारी है।

इससे प्रदेश में ठंडकता बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश,गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चले। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button