खास खबरछत्तीसगढ़राजनांदगांव
गांव की वंशिका ने हासिल छठवां स्थान, डाक्टर बन करना चाहती है मरीजों की सेवा! पढ़े आगे की ख़बर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने गुरुवार को कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 10वीं की टॉपर्स सूची में राजनांदगांव जिले की छुरिया विकासखंड की छात्रा वंशिका साहू छठा स्थान प्राप्त किया है। 600 अंक में वंशिका को कुल 587 अंक मिले हैं। वंशिका शुरू से होनहार रही है।
माशिमं की टापटेन सूची में नाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। घर पहुंचकर लोग बधाई दे रहे हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल छुरिया की छात्रा है। वंशिका की इस उपलब्धि के बाद स्कूल के शिक्षकों और परिवार के सदस्यों में जमकर खुशी देखी जा रही है। वंशिका भविष्य में डाक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहती है।