छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

रसमड़ा हाईवे रोड की रेलिंग तोड़ने वाला ट्रक ड्राईवर गिरफ्तार!

*रसमड़ा हाईवे रोड की रेलिंग तोड़ने वाला ट्रक ड्राईवर गिरफ्तार*

दुर्ग, छत्तीसगढ़ – पुलगांव पुलिस ने रसमड़ा हाईवे रोड की रेलिंग तोड़ने वाले ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसदीप सिंह उम्र 30 वर्ष जिला होशियारपुर पंजाब को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

*लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाकर शासकीस संपत्ति को किया नुकसान*

प्रार्थी दुर्गेश राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बाफना टोल प्लाजा से राजनांदगांव जा रही वाहन ट्रक ट्रेलर कमांक एमएच 40 सीएम 9454 का चालक वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर खपरी नाला मे लगी रेलिंग को तोड़ दिया है, जिससे रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गया है।

*पुलिस की कार्रवाई*

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 44/2026 धारा 281 बीएनएस, लोक सम्पत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03 एवं 184 मो.व्ही.ए. के तहत मामला दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक भी जप्त किया गया है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!