
दुर्ग – दुर्ग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 31 अक्टूबर, शुक्रवार को प्रातः 8:00 बजे से सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, दुर्ग से जेल तिराहा, दुर्ग तक संपन्न होगा।
*कार्यक्रम की जानकारी-
– आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र एकता को बढ़ावा देना है।
– भारतीय जनता पार्टी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी, नगर निगम महापौर/सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महाअभियान में सहभागी बनें।
*आयोजन समिति-
– जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग – सुरेंद्र कौशिक
– जिला महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, दुर्ग – दिलीप साहू और विनोद अरोरा



