Uncategorizedखास खबरछत्तीसगढ़

रायपुर में मां महामाया, मां बम्लेश्वरी, माई दंतेश्वरी और रतनपुर में मां महामाया देवी के दर्शन के लिए कतार नववर्ष पर सुख, समृद्धि व शांति की कामना करने उमड़ी भीड़ ! पढ़े ख़बर

रायपुर – अंग्रेजी नववर्ष 2026 के पहले दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से हुई। गुरुवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में मंदिरों में लंबी कतार लगी रही। रायपुर में कालीमाता, महामाया माता, बूढ़ेश्वर महादेव, हनुमान मंदिरों के साथ ही दूधाधारी, जैतूसाव मठ में लोग कतारबद्ध होकर भगवान के दर्शन, नए संकल्प, मनोरथ पूर्ण होने की कामना के साथ पहुंचे। सुबह से शाम तक सभी मंदिरों में जनसमूह उमड़ा। राजधानी के धार्मिक स्थान महादेवघाट में श्रद्धालुओं ने प्राचीन हटकेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक किया। वहीं, शाम को खारून नदी के घाट तक आस्था की तरंगें नजर आई।

वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में देर रात तक भीड़ रही। वहीं जगदलपुर में नववर्ष पर बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। वहीं डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी देवी और बिलासपुर में रतनपुर स्थित महामाया देवी मंदिर में भी सुबह से दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!