खास खबरछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

भिलाई : हनुमान जी के भगवाध्वज फहराकर दिव्य हनुमंत कथा की तैयारी हुई पूरी!

– शुरुआत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में किया ध्वज पूजन..

– जय श्रीराम व जय हनुमान के नारों से गुंजायमान हुआ कथा स्थल मैदान…

भिलाई – सनातन धर्म ध्वजवाहक पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी दिव्य हनुमान कथा की प्रथम चरण में आज प्रवचन स्थल जयंती स्टेडियम मैदान में ध्वज पूजन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने धरा व ध्वज पूजन कर हनुमान जी का भगवाध्वज फहराकर हनुमंत कथा की तैयारी का श्री गणेश किया इस अवसर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय दिव्य हनुमंत कथा के संयोजक राकेश पाण्डेय सेवा समर्पण समिति अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्म के विशिष्ट जन मौजूद थे ध्वज पूजन के पश्चात अतिथियों ने प्रख्यात आचार्य कान्हा जी महाराज के नेतृत्व में 11 पंडितो के समूह द्वारा गणेश पूजन व हनुमान जी का चालीसा पाठ व महाआरती में शामिल होकर महाप्रसादी ग्रहण किया।


सेवा समर्पण संस्था द्वारा आयोजित दिव्य हनुमंत कथा का आज ध्वज पूजन के साथ ही औपचारिक शुरआत हो गई है और अब तैयारी जोरों पर है आज ध्वज पूजन समारोह में बड़ी संख्या में सनातनी पहुंचे और कथा के आयोजन में यथासंभव अपनी अपनी सेवाए देने की बात कही इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी का कथा देश दुनिया में प्रासंगिक है सनातन धर्म का विस्तार व हिंदुओ की एकजुटता के लिए वे अग्रणी भूमिका में है ऐसे में ट्वीन सिटी भिलाई में 25 से 29 दिसंबर तक होने वाले दिव्य हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग भिलाई ही नही पूरे प्रदेश की लोग उत्साहित है सभी को हनुमान जी द्वारा किए गए श्रीराम जी की भक्ति व शौर्य गाथा श्रवण करने का पुण्य अवसर मिलेगा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी दिव्य हनुमंत कथा के कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा की कथा आयोजन के सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रशासनिक दृष्टि से शासन प्रशासन हर संभव सहयोग करेंगे पानी बिजली यातायात व्यवस्था साफ सफाई,चिकत्सा स्वास्थ्य,जैसे मूलभूत आवश्यकताओं से किसी को वंचित होना न पड़े इसके जिला स्तर जिम्मेदार अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
दिव्य हनुमंत कथा ध्वज पूजन के अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन,दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर श्रीमती ऊषा टावरी श्रीमती माया बेलचंदन समाज सेवक बसंत अग्रवाल सहित आयोजन समिति के सदस्य व बड़ी संख्या में सनातनी उपस्थित थे।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!