बिहार में फिर एक बार नितीशे सरकार, NDA 190 और महागठबंधन 43 सीटों पर आगे, तेजस्वी-तेजप्रताप का भी हाल बेहाल !

डेस्क – बिहार विधानसभा में नतीजे जारी हो रहे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 188 और महागठबंधन 51 सीटों पर आगे है। प्रदेश में 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। हालांकि रुझानों में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।
इस चुनाव में सबसे बड़ा फायदा JDU को हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 84 सीटों के साथ बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं। बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव NDA कैंडिडेट सतीश यादव से पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं।
प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। निर्दलीय समेत अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।



