
नई दिल्ली – नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। भाजपा संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण की ओर से जारी बयान में बताया गया कि नितिन नबीन के पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र प्राप्त हुए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नाम नितिन नबीन का प्रस्तावित हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन संपन्न होने के उपरांत की गई, जो कि न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है। गौरतलब है कि बिहार से पांच बार के विधायक रहे 45 वर्षीय नबीन को गत दिसंबर में पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपना समर्थन पत्र सौंपानबीन के नामांकन का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सड़क घरिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू जैसे वरिष्ठ पार्टी नेता भी नबीन के नामांकन के समय मौजूद रहे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, नायब सिंह सैनी और प्रमोद सावंत भी उपस्थित रहे। बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड और अन्य राज्यों के नेताओं ने भी नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किए।
पार्टी के मजबूत संगठनकर्ताः नितिन नबीन बिहार के एक अनुभवी नेता और पार्टी के मजबूत संगठनकर्ता माने जाते हैं। वे बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2006 में उन्होंने पटना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पहली बार बिहार विधानसभा में कदम रखा था।
सभी नामांकन वैध :-
नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए। अब नितिन के नाम का औपचारिक ऐलान 20 जनवरी को किया जाएगा। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 36 में से 30 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरे होने के बाद शुरू की गई। जो की 50% जरूरी आंकड़े से ज्यादा है।
पीएम की मौजूदगी में लेंगे शपथ:-
पाटी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर आज मंगलवार सुबह 11:30 बजे औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता भी इस मौके पर बड़ी तादाद में मौजूद रहेंगे।



