छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

कादम्बरी नगर महिला समिति ने में श्रीराम कथा, किया आयोजन!

दुर्ग – कादम्बरी नगर वार्ड 17 मंगलवार की शाम भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म के त्रिवेणी संगम से सराबोर रही। अवसर था रामायण महिला समिति द्वारा आयोजित संगीतमय श्री राम कथा का, जो पिछले तीन दशकों से निरंतर समाज में धार्मिक चेतना का संचार कर रही है। श्रीराम कथा में महापौर अल्का बाघमार भी शामिल हुई और भक्तों की बीच बैठकर कथा श्रवण किया।

उन्होंने महिला समिति की सराहना करते हुए कहा कि 30 वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखना समाज की बड़ी शक्ति है। इस दौरान उनके साथ एमआईसी मेंबर देवनारायण चन्द्राकर, पार्षद सुरूचि उमरे, सुषमा गुप्ता, निगी टांक, अरुणा भरगनिमा मौजूद रहे। रामायण महिला समिति की सदस्य मंजू पटेल, प्रेमलता कर्मा, नीता अग्रवाल, जयश्री साहू, हेमलता मित्तल व व अन्य सदस्यों ने इस संकल्प दोहराया कि यह परंपरा भविष्य में भी इसी श्रद्धा के साथ जारी रहेगी।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!