
भिलाई – भारतीय जनता पार्टी संगठन की एक परिचयात्मक बैठक आज जिला भिलाई के कार्यालय में संपन्न हुई।बैठक पर आयोजित कार्यक्रम में महान विभूतियों के तैल चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा भारत माता के जयघोष के साथ किया गया।
बैठक में संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही(प्रदेश उपाध्यक्ष) भिलाई जिला प्रभारी राम जी ठाकुर (प्रदेश उपाध्यक्ष),कैबिनेट मंत्री राकेश पांडेय जी अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महेश वर्मा, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, ओबीसी मोर्चो विजय जायसवाल(कोषाध्यक्ष)नव-नियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की।
दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही प्रदेश उपाध्यक्ष आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी राम जी ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन एवं सेवा भाव में निहित है। कैबिनेट मंत्री राकेश पांडेय जी अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड छत्तीसगढ़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासित एवं समर्पित कार्यकर्ता है।पार्टी एवं संगठन आपसे अपेक्षा करता है कि आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अपने बूथ,वार्ड एवं अपने मंडल में पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मजबूती से कार्य करेंगे।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमो को सभी ल. पूरी उर्जा एवं एकजुटता के साथ जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की हर जनहित कार्य या उनकी योजनाओं को जरूरतमंदों तथा नीचे तबके तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों में पार्टी को सफलता दिलाने का संकल्प लिया।इस बैठक में मुख्य रूप से

भारतीय जनता पार्टी के जिला जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह,नटवर ताम्रकार,चन्ना केशवलु,चंद्रकांता मांडले, पूनम शुक्ला जिलामंत्री विनोद सिंह, मनोज तिवारी,पारस जंघेल,रश्मि सिंह,भारती साहू ,कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,सहकोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंग कुशवाहा सहप्रभारी तिलक राज यादव, कार्यालय सहमंत्री राजेन्द्र सिंह,मदन सेन प्रवक्ता प्रेमलाल साहू,विजय सिंह जिला मीडिया सहप्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप सहप्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी,रिंकू साहू, आई टी सेल संयोजक विजय चौहान सहसंयोजक सुभाष शर्मा,ज़ाकिर हुसैन महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल मंडल अध्यक्ष – ए गौरी शंकर,धर्मेन्द्र सिंह, हीरामन रोहित साहु, गोल्डी सोनी,दीपक भोंडेकर, शशी भगत, तरुण सिंह, गोपाल साहु, प्रशांत गुप्ता,महामंत्री- खूबलाल साहु, विभा बाघमार, सूर्या, ठाकुर निहाल, मोती श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, लेतेल यादव, विजय वर्मा, जिला के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।




