
भिलाई – वाईशेप ब्रिज में ई-रिक्शा पलटने से एक युवती की मौत हो गई। युवती की मां भी घटना में गंभीर रुप से घायल है। ई रिक्शा चालक को स्मृति नगर पुलिस नहीं पकड़ पाई है। मिली जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर दुर्ग निवासी नेहा 18 वर्ष अपनी मां उषा के साथ मॉडल टाउन की ओर से आ रही थी। ई-रिक्शा ब्रिज के बटालियन रोड के पास पहुंची थी। तभी अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में नेहा रिक्शा के नीचे दब गई। जिससे उसकी सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने नेहा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



