भारत के इन राज्यों में महंगा हुआ ईंधन, जानिए आपके शहर में आज क्या है रेट
देश भर में आज पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, दिल्ली-मुंबई से लेकर बिहार-यूपी तक...जानें अपने शहर का नया रेट

आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, तो कुछ जगहों पर इनके दाम घटे हैं. वहीं, कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है.
नई दिल्ली: हर दिन की तरह आज यानी 10 अक्टूबर को इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल जैसी कंपनियों ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल -डीजल के नए दाम लागू किए हैं. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा हर दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol And Diesel Prices In India) के नए रेट जारी किए जाते हैं. ये कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. दिल्ली,मुंबई,चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें (Petrol and Diesel Rate Today) आज बदल गई हैं हैं.
आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, तो कुछ जगहों पर इनके दाम घटे हैं. वहीं, कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में घर से निकलने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में आज पेट्रोल (Petrol Price Today) और डीजल (Diesel Price Today) किस भाव पर मिल रहा है. तो चलिए जानते हैं….
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट
सरकारी तेल कंपनियों ने देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कोई खास बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 91.02 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर 100.90 रुपये और डीजल 10 पैसे बढ़कर92.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
हर दिन क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना होने वाला बदलाव इंटरनेशनल क्रूड ऑयल प्राइस, डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, केंद्र और राज्य सरकार के टैक्स, रिफाइनिंग खर्च और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के आधार पर तय होते हैं.



