छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग का वार्षिक मिलन समारोह संम्पन! पढ़े ख़बर


दुर्ग – दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई दुर्ग का 22 वा वार्षिक मिलन समारोह कूर्मि भवन दुर्ग में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि श्री गजेंद्र यादव(शिक्षा मंत्री, छ ग शासन ), विशिष्ट अतिथि श्री ललित चंद्राकर ( विधायक दुर्ग ग्रामीण ), दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार,श्री प्रीतपाल बेलचंदन ( अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग ), श्री बिरेंद्र कुमार देशमुख ( प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य) विशेष अतिथि श्री योगेंद्र बेलचंदन ( केंद्रीय अध्यक्ष दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़), श्री केशव बंटी हरमुख ( केंद्रीय उपाध्यक्ष) श्री ललित देशमुख ( केंद्रीय महामंत्री), श्री दिलीप देशमुख ( केंद्रीय कोषाध्यक्ष)श्रीमती प्रीति देशमुख ( केंद्रीय महिला अध्यक्ष), श्री हेमंत देशमुख ( केंद्रीय युवा अध्यक्ष ) उपस्थित थे l


कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक ध्वजारोहण एवं छत्रपति शिवाजी महाराज व दाऊ ढाल सिंह दिल्लीवार जी के तैल चित्र मे माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का स्वागत किया गया, नगर इकाई दुर्ग के अध्यक्ष राकेश हरमुख ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला,
सचिव राकेश देशमुख ने अपने प्रतिवेदन में नगर इकाई द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं नवगठित कल्याण समिति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, कोषाध्यक्ष भुवनेश्वर देशमुख ने आय व्यव जानकारी दी, महिला अध्यक्ष श्रीमती केवरा देशमुख ने प्रतिवेदन वाचन किआ l बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, बच्चों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान हर्षिता देशमुख द्वितीय स्थान मान्या हरमुख ने प्राप्त किया, महिलाओं के कुर्सी दौड़ मे प्रथम स्थान केवरा देशमुख, द्वितीय स्थान सुनीता देशमुख, तृतीय स्थान श्रीमती चित्रलेखा रही, सेवानिवृत सम्मान के अंतर्गत श्री नरेश पिपरिया श्री भरत लाल देशमुख श्री सहदेव राम देशमुख श्रीमती चित्रलेखा देशमुख श्रीमती सरस्वती देशमुख श्रीमती चंद्रकांता देशमुख का सम्मान एवं प्रतिभावान सम्मान के अंतर्गत श्री विकास देशमुख( पीएचडी ), डॉ निधि देशमुख (एम डी ), श्री राहुल गौतम ( सी एम ए ) श्री योगेश देशमुख(ए आई ) कक्षा 12वीं में वेदांत देशमुख मयंक देशमुख कक्षा दसवीं में कीर्तन देशमुख को सम्मानित किया गया lतत्पश्चात अतिथियों का उद्बोधन हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि श्री ललित चंद्राकर जी ने समाज की एकता, शिक्षा, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक विकास पर बल दिया उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना चाहिए l श्री प्रीतपाल बेलचंदन जी ने कहा कि समारोह केवल सभा नहीं बल्कि समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों को याद करने का अवसर है,एक सशक्त समाज तभी बनता है जब हम अपनी संकीर्णता को पीछे छोड़कर एक साथ आएl विशेष अतिथि श्री योगेंद्र बेलचंदन ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता में निहित है हम अमीर गरीब और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर सोचते है तभी वास्तव में हम समाज को आगे बढ़ा सकते हैंlमहिला केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देशमुख ने कहा कि हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने और शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार व भाईचारे को बढ़ावा देने की आवश्यकता हैlकेंद्रीय युवा अध्यक्ष श्री हेमंत देशमुख ने कहा कि युवा साथी समाज की रीढ़ है आप नई तकनीक, नई सोच और नई ऊर्जा लेकर आते हैं आप समाज के उत्थान में अपना योगदान जरूर दें, मंच का सफल संचालन श्री खिलेश्वर देशमुख ने किआ, कार्यक्रम को सफल बनाने में सलाहकार पंकज बेलचंदन, दीपेंद्र देशमुख, उत्तम देशमुख, उपाध्यक्ष अतुल देशमुख,सहसचिव खिलेश्वर देशमुख,नवनीत देशमुख ( युवा अध्यक्ष नगर इकाई दुर्ग),उपाध्यक्ष लिलेश्वर देशमुख सचिव नवीन देशमुख कोषाध्यक्ष गोकुल देशमुख सहसचिव मानसिंह देशमुख महिला सलाहकार श्रीमती अमिता हरमुख, श्रीमती नंदनी देशमुख, श्रीमती चुन्नी देशमुख, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता देशमुख, सचिव श्रीमती रुक्मणी देशमुख, कोषाध्यक्ष श्रीमती लीला देशमुख सहसचिव श्रीमती कविता देशमुख एवं अश्वनी शुकतेल,रूपेंद्र देशमुख,मोहन हरमुख, ओम्कारेश्वर हरमुख,सुरेश देशमुख, नितेश देशमुख किशन देशमुख,नागेश देशमुख भारतेन्दु गौतम,जितेन्द्र देशमुख, धर्मेंद्र देशमुख,पुरुषोत्तम दिल्लीवार, विनोद बेलचंदन,युवराज बेलचंदन,हितेश देशमुख मिलेश्वर देशमुख, डिकेश्वर देशमुख कल्पना देशमुख, मंजू देशमुख, अर्चना हरमुख, शीला बेलचंदन रेणुका देशमुख, तिलोतमा देशमुख, जागृति देशमुख, भारती देशमुख, टिकेश्वरी देशमुख, खुशबू बेलचंदन, अनिता हरमुख, जयंती गौतम, अनिता दिल्लीवार, पिंकी देशमुखसंध्या देशमुख आदि स्वजातिय बंधु उपस्थित थेl

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!