गजेंद्र यादवछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग नगर निगमदुर्ग पुलिसदुर्ग-भिलाई विशेष

पुलिस अधिकारी को साड़ी/चुड़ी देने और दुर्व्यवहार करने वाले NSUI नेता के खिलाफ अपराध दर्ज

दुर्ग यातायात प्रभारी को साड़ी चूड़ी देने और टीआई से अभद्रता के आरोप में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

दुर्ग – ट्रैफिक नियम कानून को लेकर निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस एनएसयूआई नेता के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दुर्ग विधानसभा अध्यक्ष वरुण केवलतानी ने ट्रैफिक निरीक्षक युवराज साहू के साथ हलमेट को लेकर दुर्व्यवहार किया था.

निरीक्षक को वरुण ने भेंट स्वरूप चूड़ी-साड़ी भेंट करने गया था। तब एनएसयूआई नेताओं ने निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मामले को लेकर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी की सुबह शहर विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव अपने समर्थकों के साथ बाइक पर भ्रमण पर निकले थे। तब ट्रैफिक जागरूकता सप्ताह चल रहा था। मंत्री यादव बाइक चलाते समय बिना हेलमेट के घूमते नजर आए। जिसका वीडियो मंत्री ने सोशल मीडिया में शेयर किया था। इसमें पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार किया जा रहा था। आरोपी ने उन्हें चूडी और साड़ी भेंटकर करने का भी प्रयास किया था। इस मामले को लेकर शिकायत की गई। शिकायत के बाद अपराध दर्ज किया गया।

दुर्ग यातायात कंट्रोल रूम में वरुण केवलतानी और उनके साथियों ने यातायात प्रभारी युवराज साहू के साथ अभद्रता की.इस दौरान का इन लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रचारित भी किया.यातायात प्रभारी युवराज साहू की शिकायत पर जांच के बाद अपराध पंजीबद्ध करके विवेचना की जा रही है-सत्यप्रकाश तिवारी,सीएसपी भिलाई नगर

 

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!