छत्तीसगढ़दुर्ग

कलेक्टर सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

दुर्ग – लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करने की शपथ दिलायी। सभी ने अपने देश की आंतरित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर  विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर सिल्ली थॉमस सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!