छत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष

कलेक्टर ने जनगणना-2027 हेतु नियुक्त किए 29 अधिकारी

*कलेक्टर ने जनगणना-2027 हेतु नियुक्त किए 29 अधिकारी

*-जनगणना के सफल संचालन हेतु जिले से लेकर तहसील स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी

दुर्ग – कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिजीत सिंह (IAS) ने जनगणना-2027 के सफल संपादन हेतु आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 29 अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिसके अनुसार कलेक्टर अभिजीत सिंह संपूर्ण जिले हेतु प्रमुख जनगणना अधिकारी होंगे। वहीं आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग सुमीत अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली मोनिका वर्मा और आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा  डी.एस. राजपूत को उनके संबंधित निगम क्षेत्रों हेतु प्रमुख जनगणना अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर अभिषेक अग्रवाल को जिला जनगणना अधिकारी तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी कविता एथोनी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा  सोनल डेविड, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाटन लवकेश कुमार ध्रुव और अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भिलाई-3 महेश सिंह राजपूत को उनके संबंधित अनुभागों हेतु अनुविभागीय जनगणना अधिकारी का प्रभार दिया गया है। राजस्व तहसीलों में चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, धमधा तहसीलदार  मीना साहू, पाटन तहसीलदार  पवन सिंह ठाकुर, बोरी तहसीलदार तार सिंह खरे, भिलाई-3 तहसीलदार रवि विश्वकर्मा और अहिवारा तहसीलदार  राधेश्याम वर्मा को नियुक्त किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न जोनों के लिए जोन आयुक्त  अजय राजपूत (जोन-1), येशा लहरे (जोन-2),  कुलदीप गुप्ता (जोन-3) और अमरनाथ दुबे (जोन-4 एवं 5) को जोन प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार विभिन्न नगर पालिका परिषदों और पंचायतों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रीति गुप्ता (अमलेश्वर), नेतराम चन्द्राकर (कुम्हारी), सीमा बख्शी (जामुल),  अंकुर पाण्डेय (अहिवारा),  नेतराम रत्नेश (धमधा),  राजेन्द्र नायक (उतई) और हेमन्त कुमार वर्मा (पाटन) को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी के पद पर उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है।

 

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!