
कवर्धा – थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके कमरे में मिला। डीएसपी कृष्णकुमार चंद्राकर ने बताया कि मंगलवार को वीआईपी आगमन को लेकर सहायक उप निरीक्षक। शेषनाथ चौबे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्यूटी लगाई थी। निर्धारित समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचने पर एक आरक्षक उन्हें बुलाने पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था और कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी। इस पर आरक्षक ने दरवाजा खोला तो देखा कि सहायक उप निरीक्षक बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस ने शव जिला अस्पताल रेफर किया।