Health टिप्स

Arbi Leaf: आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ इन बीमारियों में अमृत के समान होते है अरबी के पत्ते, जरूर करें खाने में इनका इस्तेमाल…सेहत के लिए फायदेमंद…

इस समय खेतों में अरबी की फसल लहलहा रही है या कहें इस समय अरबी (Arbi) का मौसम चल रहा है। इसलिए अरबी नामक सब्जी (Arbi Vegetable) के बारे में बताना आवश्यक है। मई और जून के महीने में बोई जाने वाली अरबी बारिश के बाद पूरे खेत में लहरा रही है। अरबी का कंद (Arbi Kand) और अरबी के पत्तों को भोजन में शामिल करने से कई तरह की बीमारियों को दूर हो जाती है।

 

आइए जानें अरबी के पत्तों का उपयोग और उसके फायदे:

अरबी के पत्तों (Arbi Leaf) की बात करें तो इससे कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। वहीं अरबी की सब्जी तो लाजवाब होती है। जिसने भी एक बार चखा है वह अवश्य ही अरबी की सब्जी खाने से मना नहीं कर सकता। इसी तरह अरबी के पत्ते की सब्जी भी बहुत स्वादिष्ट होती है। साथ ही यह सेहत से भरपूर होती है। अरबी के पत्ते से बने पकोड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में किया जाता है।

स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है अरबी का पत्ता Arbi Leaf Benefits: अरबी के पत्ते की सब्जी खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। एक अध्ययन के मुताबिक बताया गया है कि इसमें बीटा कैरोटीन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर में विटामिन ए की आपूर्ति करता है। अब आप समझ ही गए होंगे कि आंखों के लिए अरबी के पत्ते की सब्जी कितनी लाभप्रद है।

 

The Samachaar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button