
- मृतक की पहचान ओंकार सिंहा (25 वर्ष) निवासी अंडा के रूप में हुई है।
- घटना शीतला तालाब के पास की बताई जा रही है।
- पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
- मृतक ओंकार सिंहा पान ठेले का काम करता था।
- पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
- थाना अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्ग। अंडा थाना क्षेत्र में एक और हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ओंकार सिंहा (25 वर्ष) निवासी अंडा के रूप में हुई है। घटना शीतला तालाब के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक ओंकार सिंहा पान ठेले का काम करता था। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
थाना अंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है।



