
दुर्ग – सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुलझर स्थित एक स्टील कंपनी के पास नेशनल हाइवे से करीब दो किलोमीटर अंदर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक व दो बच्चे दुर्ग जिले के ग्राम थनौद के रहने वाले हैं। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियों को छीन लिया। थनौद निवासी सूरज अपनी बाइक (सीजी 07 बीवी 6467) पर चार बच्चों को बिठाकर थनौद से ग्राम जराही जा रहे थे।
इसी दौरान फुलझर के पास बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक सूरज और दो बच्चों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।



