
दुर्ग – नगपुरा चौकी अंतर्गत ग्राम टेमरी खार में गंगोत्री जांगड़े मर्डर मिस्ट्री को पुलिस सुलझानायक करार है। इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। फर्जी नौकरी लगाने का दावा हत्या की वजह हो सकती है। गुरुवार को पुलिस मामले की खुलासा करेगी।
गौरतलब है कि अज्ञात आरोपियों ने गंगोत्री जांगड़े की गला दबाकर हत्या की थी। पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया था। एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। एसीसीयू और थाना की टीम ने पहले मृतक युवती की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया। मुखबिर की मदद से दो जा संदेहियों को हिरासत में लिया है। क जा रही है। उनसे पूरे रैकेट के बारे में पूछताछ की
नगर निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 500 लोगों से ठगी-
सूत्रों के अनुसार भिलाई तीन जरवाय निवासी गंगोत्री जांगड़े बोरसी पोटिया में किराए के मकान में रहती थी। अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगारों को नगर निगम दुर्ग में नौकरी लगाने का झांसा देती थी। कई लोगों को 30 हजार से 2 लाख रुपए तक लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र तक दे दी थी। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में करीब 500 बेरोजगारों से ठगी की गई है। पुलिस इस मामले में भी छानबीन कर रही है।