छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग निगम को राजस्व वसूली में नल कनेक्शन कटने के भय से करदाताओं ने चेक से चुकाया बकाया टैक्स 

🔹 आयुक्त सुमीत अग्रवाल के निर्देश में राजस्व टीम की सफलता,निरन्तर कार्रवाही जारी

दुर्ग – नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा कर वसूली को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

यह वसूली आयुक्त सुमीत अग्रवाल के मार्गदर्शन और निर्देशों के परिणामस्वरूप संभव हुई। निगम की राजस्व शाखा ने लगातार नोटिस भेजते हुए और संवाद स्थापित कर बकाया राशि वसूलने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई को निगम के राजस्व सुधार अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

राजस्व विभाग के अधिकारी राज कमल बोरकर व सहायक राजस्व अधिकारी थान सिंह यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में जिन व्यापारिक प्रतिष्ठानों, संस्थानों और भवन स्वामियों पर कर बकाया है, उनसे संपर्क कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निगम की आय शहर के विकास कार्यों के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसी को ध्यान में रखते हुए वसूली अभियान को गति दी गई है।इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक संजय मिश्रा, विनोद उपाध्याय, उमेश यादव एवं राजदीप कसार मौजूद रहे

आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने कहा कि – “नगर निगम की आय ही शहर के विकास का आधार है। नागरिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपेक्षा है कि वे समय पर अपने सभी करों का भुगतान करें। करों से प्राप्त राशि का उपयोग सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास कार्यों में किया जाता है।”

उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा की निगम द्वारा टैक्स वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतः सभी व्यापारी, होटल संचालक और संपत्ति स्वामी अपनी बकाया राशि का शीघ्र भुगतान कर नगर विकास में सहयोग प्रदान करें। जो समय पर कर जमा करेंगे, उन्हें भविष्य में किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

आज साथ ही कार्रवाही के दौरान वार्ड नंबर 38 से नल कनेक्शन विच्छेदन के दबाव में कार्यवाही के आधार पर 1,68,000 रूपये नगद निगम कोष में जमा करवाया गया,साथ ही नल कनेक्शन काटने के डर से बड़े बकायेदारों द्वारा टैक्स जमा किया गया।इसके अलावा

नल कनेक्शन कटने के डर से 16428 /-चम्पाबाई सोनी वार्ड

44471 /-दुर्गा देवी कोटिया वार्ड 06

41678/-संजय अग्रवाल वार्ड 06

नल कनेक्शन काटे जाने कारवाही के दौरान टैक्स जमा किया गया है.3 दिनों की नल काटने की कारवाही के दौरान कुल 2,73,857/- टैक्स की राशि वसूल की गई.

आज फिर 3 नल कनेशन काटा गया.बटुक प्रसाद, कृति कोठारी, बिरझा बाई बिष्णु प्रसाद, विनोद कुमार रंजन कोठारी

24000/- प्यारेलाल साहू. वार्ड 38

27497/- कृष्णा उइके. वार्ड 38

30554/-दीपचंद. वार्ड 38

55811/-युवराज शर्मा. वार्ड 39

20882/-मन्नान खान. वार्ड 39,

12536/- वारिस खान. वार्ड 39 में भी टैक्स वसूल किया गया।

राजस्व विभाग की टीम ने इस उपलब्धि के लिए आयुक्त महोदय का मार्गदर्शन प्राप्त किया और टीम को बधाई दी गई। निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि बकायादारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई एवं नल कनेक्शन काटने तथा बकायेदारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!