Uncategorized

21 साल की उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा..,सोशल मीडिया स्टार मेघा ठाकुर की अचानक निधन ने सबको हैरान कर दिया….

इंडो-कनाडाई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया है। मेघा ठाकुर बॉडी पॉजिटिविटी और आत्मविश्वास के संदेश फैलाने के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि अब तक उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। उनके फैंस की बीच दुःख का माहौल है। मेघा ठाकुर के निधन की खबर उनके माता-पिता ने दी है।

महज 21 वर्ष की उम्र में कह दिया अलविदा

मेघा ठाकुर की आयु महज 21 साल थी, उनके टिक टॉक पर 93,000 फॉलोअर्स हैं। वे ब्रैम्पटन में रहती थीं। मूल रूप से वे इंदौर की रहने वाली थीं। मेघा ठाकुर इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव रहती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 101,000 फॉलोअर्स है। 18 नवंबर को उन्होंने अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘आप अपने भाग्य के प्रभारी हैं। इसे याद रखें।

मेघा ठाकुर के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर इस दुखद खबर को साझा किये है

उन्होंने लिखा- ” यह बताते हुए हमें बहुत दुख हो रहा है कि हमारे जीवन का उजाला ” हमारी दयालु और सबकी देखभाल करने वाली प्यारी बेटी मेघा ठाकुर का अचानक निधन हो गया। वह एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र लड़की थी। उसकी बहुत याद आएगी। मेघा अपने फैंस से बहुत प्यार करती थीं। इस समय हम मेघा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। आपकी प्रार्थनाएं मेघा के साथ रहेंगी।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!