दुर्ग- जिले के नंदनी थाना अंतर्गत गोढ़ी गांव में एक 19 साल की लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। युवती की खुदकुशी का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मृतका का नाम विद्या श्रीवास है जो कि नंदनी थानाक्षेत्र के गोढ़ी गांव की रहने वाली थी। मृतका दो बहन और एक भाई हैं। पिता खेती किसानी और मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार को विद्या की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी। पिता भी काम पर निकल गए थे। भाई खेलने गया था। विद्या घर पर अकेली थी। इसी दौरान विद्या ने घर में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर छिड़कर खुद को आग लगा ली। उसकी चींख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। जब तक वो उसे बचाते वो पूरी तरह से जल गई थी। लोगों ने घर का दरवाजा तोड़कर विद्या को बाहर निकाला तो देखा कि वो जली हुई हालत में घर के अंदर पड़ी है।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौत का कारण अज्ञात है। फिलहाल नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।