क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग पुलिसदुर्ग-भिलाई विशेषमहादेव एप्प

महादेव सट्टा एप्प : सतनाम सिंह ने दुर्ग पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, क्या है इसके पीछे की मंशा, या वाकई में पुलिस के डर ने कराया सरेंडर, पढ़िए पूरी खबर और जानिए…..

भिलाई। ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी है। शांति नगर निवासी फरार आरोपी, महादेव सट्टा किंग, सतनाम सिंह ने पुलिस के दबाव में सरेंडर किया है। अक्टूबर माह में कोहका क्षेत्र में महादेव सट्टा पर की गयी कार्यवाही के मामले में था फरार। आरोपी सतनाम की लगातार दुर्ग पुलिस कर रही थी पता तलाश।

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने पेश किया। पुलिस अधीक्षक डॉ पल्लव ने बताया कि आरोपी भारत में ही छिपा था। दुबई भागने की खबर भ्रामक है।

{ डॉ अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग }

फरार महादेव सट्टा किंग सतनाम सिंह ने पुलिस के दबाव में सरेंडर कर दिया है। दुर्ग पुलिस की लगातार अंतर्राज्यीय स्तर पर की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से भयभीत होकर समर्पण कर दिया। दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, बिलासपुर, कोटा, छिन्दवाड़ा, सिवनी, दिल्ली व भोपाल में पूर्व में की गयी रेड कार्यवाही से कमर टूटने लगी थी। पुलिस से बचने के लिए लगातार देश के विभिन्न कोनों पर भागना पड़ रहा था। फरार आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने व पुलिस के दबाव के कारण परिवार से मिलने न आ जा पाने से अत्यंत परेशान गया था। अक्टूबर माह में कोहका क्षेत्र में महादेव सट्टा पर की गयी कार्यवाही के मामले में फरार था।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव ने बताया कि दुर्ग जिले में महादेव एप्प द्वारा सट्टा एप्प चलने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर युनिट निरीक्षक संतोष मिश्रा व चौकी प्रभारी स्मृति नगर उप निरीक्षक युवराज देशमुख की संयुक्त टीम 22 अक्टूबर को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप्प में लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से ऑन लाईन पैसे का लेन देन करते हुए सट्टा खिलाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई थी। जिसमें आरोपी मुकेश कुमार, दीपक एवं श्रीकांत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 नग लैपटॉप मय चार्जर, 09 नग मोबाईल मय सीम, 01 नग सट्टा का हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया था। प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ करने पर जामुल निवासी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम व शांति नगर निवासी सतनाम सिंह की भी संलिप्तता प्रकरण में होने की जानकारी प्राप्त हुयी थी। जिससे चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1030/2022 धारा 4 (क) सार्वजनिक धूत अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। 15 नवंबर को फरार आरोपी नसीमुद्दीन उर्फ नसीम गिरफ्तार किया जा चुका है। सतनाम सिंह की पतासाजी दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार देश के विभिन्न राज्यों में दबिश देकर पता तलाश किया जा रहा था। जिससे आरोपी सतनाम सिंह लगातार स्थान परिवर्तन करने अपने परिवार से मिलने जुलने ना आ पाने से अत्यधिक परेशान हो गया था। जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस के अत्यंत दबाव के कारण आरोपी सतनाम सिंह दुर्ग पुलिस के समक्ष सरेंडर करने के लिए विवश हो गया। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन बरामद कर जप्त किया गया है। अग्रिम कार्यावाही चौकी स्मृति नगर से की जा रही है।

 

 

 

 

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!