EDकांग्रेसछत्तीसगढ़

सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी पर टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्य चौरसिया की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर बयान दिया है। एक वीडियो बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ईडी ने किया है तो कोई प्रमाण होगा। ऐसा हमारा मानना है । नहीं तो यह माना जाएगा कि किसी को अनावश्यक बदनाम करने के लिए गिरफ्तार किया होगा तो गलत है।

सरकार का प्रशासनिक अमला इसे संज्ञान में लेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कि देश में सिर्फ विपक्ष की राज्य सरकारों के यहां ही इनकम टैक्स और ईडी सक्रिय है यह अनेक संदेह को भी जन्म देता है। ऐसा तो नहीं है कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार नहीं होगा, पूरी तरीके से वहां राम राज्य आ गया। कई भाजपा शासित राज्यों में जो प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जानकारी आ रही है भ्रष्टाचार तो वहां भी चरम सीमा पर है।वहां भी उन्हें ध्यान देना होगा।

The Samachaar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button