
रायपुर, 05 जुलाई 2023 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को आज उनके जन्मदिवस पर मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
जाने सचिव सुब्रत साहू को –
ओडिशा में जन्मे सुब्रत साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर चले गए हैं, उनके स्थान पर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत को नियुक्त किया गया है। सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव और गृह, जेल प्रशासन, बिजली, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, वाणिज्य और उद्योग जैसे विभागों के प्रमुख सचिव के रूप में प्रभारी हैं।ओडिशा के पूर्व मुख्य सचिव सहदेव साहू के बेटे, सुब्रत को कई प्रमुख और संवेदनशील सरकारी विभागों को संभालने में उनके प्रशासनिक कौशल के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा मिली है। छत्तीसगढ़ के मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके सक्षम चुनावी प्रबंधन और पारदर्शी प्रशासन के लिए उन्हें राम नाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया था।