खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग

मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त! पढ़े आगे की ख़बर

दुर्ग-  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना कार्य के सुचारू संपादन हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी (मतगणना) तथा अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी पोस्टल बैलेट/इटीपीबी नियुक्त किये है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र 62 पाटन के लिए कार्यपालन अभियंता विद्युत यांत्रिकी लाईट मशीनरी नलकूल दुर्ग श्री रमन लाल गायकवाड़, उप संचालक उद्यानिकी दुर्ग श्रीमती पूजा कश्यप साहू एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग श्री पुकुल राम खंडेलवाल अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 63 दुर्ग ग्रामीण के लिए पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ , जामगांव आर पाटन श्री बी. मुखोपाध्याय, कार्यपालन अभियंता गृह निर्माण मंडल दुर्ग श्री राम ठाकुर एवं उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग श्री अमित परिहार अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 64 दुर्ग शहर के लिए उपसंचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग श्री आर. के. कुर्रे, कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन दुर्ग श्री सुरेश कुमार पांडेय एवं प्राचर्य आई.टी.आई भिलाई श्री टी.एस.तंवर अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 65 भिलाई नगर अतिरिक्त क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी दुर्ग श्री स्टालिन लकड़ा,

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग श्री अजय शर्मा एवं कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यत्रिकी सेवा दुर्ग श्री जागेश्वर कुमार अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 66 वैशालीनगर के लिए कार्यपालन अभियंता शिवनाथ मंडल दुर्ग श्री के. एल. तारम, कार्यपालन अभियंता अधीक्षण अभियंता कार्यालय कार्यालय शिवनाथ मंडल दुर्ग श्री ए.के. हजारी एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना पाटन श्री सुमित गंडेचा अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। विधानसभा 67 अहिवारा के लिए सहायक आयुक्त राज्यकर वृत 1 दुर्ग श्रीमती कांति पिसदा, उप संचालक औद्योगिक एवं सुरक्षा दुर्ग श्री आशुतोष पांडे एवं सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई श्री चन्द्रभान परधनिया अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है।

इसी प्रकार पोस्टल बैलेट/इटीपीबी मतगणना कार्य के लिये सहायक अभियंता नगर पालिक निगम रिसाली श्री एम. पी.देवांगन, संयुक्त संचालक कृषि श्री राजेश कुमार राठौर, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई श्री अजय सिंह गौर, सहायक संचालक उपसंचालक कृषि श्री सुमन कुमार कोर्राम, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री शैलेन्द्र सिंह, सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एंव कृषि विकास निगम रूआबांधा श्री संतोष कुमार बेहरा, सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 01 छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण श्री आर. राम मोहन राव, श्री मुकेश कुमार सांकरकर, सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल भिलाई श्री प्रिवेश साहू, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम भिलाई श्री चन्द्रभान परधनिया, सहायक नियंत्रक नापतौल श्री एम एल कुंजाम, उप अभियंता कार्यापालन अधिकारी तांदुला जल संसाधन संभाग श्री सुनिल कुमार पंधारे अतिरिक्त सहायक रिटंर्निंग आधिकारी होंगे। इसके अलावा सहायक अभियंता कार्यपालन अभियंता तांदुला जल संसाधन श्री देवनारायण शुक्ला, सहायक संचालक कृषक प्रशिक्षण केन्द्र रूआबांधा श्री प्रमोद कुमार गढ़ेवाल, सहायक अभियंता नगर पालिक निगम दुर्ग श्री जितेन्द्र कुमार सैमया, अधीक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री जागेश्वर कौशल,

मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वृत्त एवं विकास निगम श्री श्यामल दास, सहायक उपसंचालक हथकरधा श्री राजू कोल्हे, उपअभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री संजीव रंजन सिंह एवं प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री तुषार त्रिपाठी अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग आफिसर बनाये गये है। उक्त अधिकारियों को 16 मई 2024 को बीआईटी दुर्ग में आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित करनें कहा गया है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!