दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेष
पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा की प्रतिमा राजेंद्र पार्क में होगी स्थापित, नेल्सन कर रहे तैयार… पढ़े पूरी खबर

दुर्ग – अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी के पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा की आदमकद प्रतिमा 20 दिसंबर को उनके जन्म जयंती पर राजेंद्र पार्क चौक पर स्थापित की जाएगी। पद्मश्री जेएम नेल्सन सेक्टर-1 में उनकी इस प्रतिमा को अंतिम रूप दे रहे हैं। 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जानी है। वोरा शहर के प्रतिष्ठित नेताओं में शूमार रहे हैं। दो साल पहले 21 दिसंबर को उनका निधन हो गया था। वोरा ने वर्ष 1968 में राजनीति कैरियर की शुरुआत की। वे 1970, 1977 और 1980 में विधानसभा रहे। वर्ष 1980 में अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में उन्हें उच्च शिक्षा मंत्री बनाया गया। 13 फरवरी 1985 को वे एमपी में मुख्यमंत्री बने । वे केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण और नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे। 26 मई 1993 से 3 मई 1996 तक वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।