कांग्रेसखास खबरछत्तीसगढ़दुर्गदुर्ग-भिलाई विशेषबीजेपीसियासत

दुर्ग में आज होगा सियासी दंगल:लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा से विजय बघेल वही कांग्रेस से राजेंद्र साहू दाखिल करेंगे नामांकन,होगा शक्ति प्रदर्शन! पढ़े खबर

CM साय संग विजय बघेल वही पूर्व CM बघेल संग राजेंद्र जाएंगे नामांकन भरने.

* भाजपा की सभा मानस भवन में तो वही कांग्रेस की सभा पुरानी गंज मंडी में होंगी !

दुर्ग- आज नवरात्र का सातवा दिन है और हफ्ते का पहला दिन,मौका भी ख़ास है क्यूंकि आज यानी सोमवार को कलेक्टोरेट का माहौल राजनीतिक गहमागहमी से भरा रहेगा। लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू दोनों नामांकन दाखिल करेंगे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते दोनों दल तामझाम में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

कांग्रेस शुभ मुहुर्त में नामांकन दाखिला-

कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू की सभा गंज मंडी में 11 बजे होगी। सभा में पूर्वसीएम भूपेश बघेल व पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई दिग्गज रहेंगे। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के आने का संभवाना है। साहू शुभ मुहुर्त में करीब 1.25 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।

 

भाजपा सभा में होगा भाजपा प्रवेश –

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल की सभा मानस भवन प्रांगण में 11 बजे होगी। भाजपा प्रवेश का भी कार्यक्रम निर्धारित है। सभा को सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित कई नेता संबोधित करेंगे। मानस भवन से नामांकन रैली निकलेगी।

दोनों दलों में भीड़ जुटाने की तैयारी-

दुर्ग लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार से नामांकन शुरू हो गया है। शुक्रवार को एक नामांकन दाखिले के साथ 15 अन्य लोगों ने नामांकन लिया है। इसके बाद शनिवार व रविवार अवकाश रहा। अवकाश के बाद सोमवार नामांकन दाखिल किया जाएगा। भाजपा व कांग्रेस दोनों प्रत्याशियों ने सोमवार को ही नामांकन की घोषणा की है। नामांकन से पहले भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में मानस भवन के पास सभा की जाएगी। इस सभा में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। भाजपा नेताओं ने सभा में 15 हजार लोगों को जुटाने का दावा किया है। दूसरी और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू की नामांकन से पहले सभा गंजमंडी परिसर में होगी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। राजेंद्र की सभा में भी लोकसभा क्षेत्रभर से भीड़ जुटाने की तैयारी है।

 

गरमाएगा माहौल, नामांकन के साथ दिखाएंगे ताकत-

प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के कारण दोनों ही प्रमुख दलों के तमाम नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर में मौजूद रहेंगे। दोनों दलों की तैयारियों से नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन की संभावना है। बताया जा रहा है कि सभा के बीच भाजपा प्रत्याशी के सुबह 11 बजे और कांग्रेस प्रत्याशी के दोपहर 1.25 बजे जरूरी लोगों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिले की योजना है।

 

The Samachaar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button