
रायपुर – छत्तीसगढ़ में मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। साथ ही वातावरण नम है। इससे भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिली है। आज गुरुवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम में नम होने की वजह से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।