कांग्रेस

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान चलाएगी कांग्रेस…

नई दिल्ली – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा गठित कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक रविवार को संपन्न हो गई। इस बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रमुख संगठनात्मक मामलों पर चर्चा के अलावा अपने पूर्ण सत्र के कार्यक्रम और स्थान पर विचार-विमर्श किया। बैठक में शामिल होने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके छत्तीसगढ़ समकक्ष भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, आनंद शर्मा, मीरा कुमार और अंबिका सोनी शामिल थे।

26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ोअभियान चलाएगी कांग्रेस 
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो विषयों पर चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन है जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह तीन दिवसीय सत्र होगा जो रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाने का फैसला किया है। यह दो महीने लंबा अभियान होगा।

राहुल गांधी शीतकालीन सत्र में नहीं होंगे शामिल
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसलिए संसद के शीतकालीन सत्र में राहुल गांधी का शामिल होना व्यवहारिक नहीं है।

Navin Dilliwar

Editor, thesamachaar.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!